राजनाथ सिंह बोले- बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही, तो इन प्रदेशों में कैसे बन गई सरकार

आगरा  : (मानवीय सोच)  मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान की तैयारी कर ली है।

इसी के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार की सुबह आगरा पहुंचे। उनकी पहली जनसभा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में हुई। यहां उन्होंने कहा कि आज 25 जून का दिन है।

इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा को लेकर शनिवार को जीआईसी मैदान में भूमि पूजन कराया गया था। कागारौल के किदवई इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा के लिए कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर व अन्य अधिकारियों ने मुआयना भी किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रक्षा मंत्री संगठन के साथ ही प्रदेश का नेतृत्व भी कर चुके हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *