ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज ‘मां भारती के सपूत’ की वेबसाइट को लॉन्च करेंगे। वेबसाइट लॉन्च होने के बाद देश के आम लोग भी युद्ध में हताहत होने वाले वीर सपूतों की मदद कर सकेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान इसका शुभारंभ किया जाएगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एंबेसडर होंगे।

समारोह में शामिल होंगे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, परम वीर चक्र पुरस्कार विजेता और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा कई बैंकों के अध्यक्ष और कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी।

आम नागरिक कर सकेंगे मदद

‘मां भारती के सपूत’ की वेबसाइट के जरिए आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। राशि का उपयोग युद्ध के हताहतों के परिजनों और आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत सरकार ने युद्ध में विकलांग या शहीद हुए जवानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। देशभक्त नागरिकों, उद्योगों के कॉर्पोरेट प्रमुखों की तरफ से एक मजबूत जनभावना और अनुरोध था कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगदान किया जाना चाहिए।’

Scroll to Top