ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार, परिजनों ने दी जानकारी

(मानवीय सोच)  राजू श्रीवास्तव के भतीजे ने जानकारी दी है कि राजू श्रीवास्तव की तबियत में सुधार हो रहा है. अभी कुछ वक्त पहले उपचार कर रहे डॉक्टर ने परिवार को दी जानकारी. ट्यूब के ज़रिए liquid के तौर पर दूध देना शुरू किया गया. ट्रीटमेंट के प्रति वो रेस्पांड कर रहे हैं. होश आने में अभी कुछ दिन लगेंगे.

रेवड़ी कल्चर पर बीजेपी के नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल लोगों को दाना देकर फंसाते हैं. उन्हें सिर्फ अपनी चिंता ही है. वह लगातार झूठ बोल रहे हैं. 2 बच्चों को लोन दिया और 19 करोड़ का विज्ञापन दिया.

वहीं एनडीए का साथ छोड़ने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर की लामबंदी शुरू कर दी है. नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों से अपील की है कि सभी विपक्षी दल एक साथ चलें और सब एकजुट रहें.

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज बिहार के मधेपुरा का रहने वाला था. अज्ञात बंदूकधारियों ने प्रवासी मजदूर को बांदीपारो जिला के अजास इलाके में गोली मारी. गोली लगने के बाद मजदूर को जब अस्पताल ले जाया गया तो मृत घोषित कर दिया गया. वहीं यूपी के बांदा में बड़ा नाव हादसा हो गया है. यमुना नदी में सवारियों से भरी एक नाव पलट गई. इस नाव में 35 लोग सवार थे. पुलिस और गोताखोरों ने 18 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया जिसमें से तीन की मौत हो गई व 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य 17 लोगों की तलाश की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई है.

गुजरात के आणंद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा गुरुवार की शाम सात बजे के करीब हुई. पुलिस के मुताबिक ये हादसा एक कार, एक ऑटो और एक बाइक के टकराने से हुआ, जिसमें बाइक सवार दो लोगों और ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आणंद के एएसपी अभिषेक गुप्ता ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि मामले में कांग्रेस विधायक केतन पढियार के दामाद को आरोपी बनाया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, ये हादसा आणंद जिले की सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास हुआ.

 

Scroll to Top