ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेड सिक्योरिटी के लिए राखी सावंत करेंगी पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत हर बार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पहले आदिल खान के साथ बिगड़े रिलेशन को लेकर राखी ने सुर्खियां बटोरीं। फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरे ईमेल मिलने को लेकर उनका नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। अब राखी एक ऐसी वजह को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो।

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा ईमेल आया है। मेल में कहा गया कि सलमान खान को हम बॉम्बे में मारेंगे तू इसमें इन्वॉल्व मत हो, वरना प्रॉब्लम में आ जाएगी।

यह मेल इसलिए भेजा गया था क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसमें दखल देते हुए राखी ने ऐसा न करने की अपील की थी। वहीं, इस मेल के बाद राखी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अब अपने लिए जेड सिक्योरिटी की मांग की है।

Scroll to Top