अयोध्या (मानवीय सोच) रामजन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक 11 सितंबर को, राम मंदिर के साथ परिसर के विकास योजनाओं पर होगा मंथन रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आहूत की गई है। ट्रस्ट की बैठक हर तीसरे महीने होती है। इस बार यह बैठक 11 सितंबर को होगी। यह बैठक भी अयोध्या में प्रस्तावित की गयी है। इसकी पुष्टि ट्रस्ट के प्रमुख न्यासी कामेश्वर चौपाल ने की। इस बैठक का एजेंडा भी जारी कर दिया गया है। बैठक में राम मंदिर के साथ रामजन्मभूमि परिसर में प्रस्तावित योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।
