मेगा इवेंट बनेगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, 5 लाख मंदिरों में होगा संकीर्तन

अयोध्या : (मानवीय सोच) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश का मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लगभग 10 दिन पहले से देश के 5 लाख से अधिक मंदिरों में राम नाम संकीर्तन शुरू कराया जाएगा. इसमें सिख, जैन समेत कई धर्मों के लोगों को भी जोड़ा जाएगा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा. कार्यक्रम के बाद मौजूद लोगों को प्रसाद दिया जाएगा, साथ ही घर-घर प्रसाद बांटा जाएगा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया है कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आरएसएस संभालेगा, क्योंकि देश में बड़े कार्यक्रम करने का सबसे ज्यादा अनुभव इसी संगठन के पास है और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *