ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

14 साल बाद फिर साथ नजर आए रणबीर कपूर-कोंकणा सेन

रणबीर कपूर को साल 2023 का हीरो कहना गलत नहीं होगा। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद ‘एनिमल’ से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। इन दो हिट के बाद उनके 2009 की हिट मूवी ‘वेक अप सिड’ के सीक्वल में काम करने की चर्चा तेज है। कोंकणा सेन शर्मा के साथ एक बार फिर रणबीर कपूर का मैजिक स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच फिल्म की कास्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

फिर साथ आए रणबीर-कोंकणा

‘वेक अप सिड’ डायरेक्टर अयान मुखर्जी की डायरेक्टोरिल डेब्यू मूवी थी। रणबीर कपूर और कोंकणा सेन के साथ उनकी ये पहली फिल्म आज भी पसंद की जाती है। फिल्म इन दिनों सीक्वल को लेकर चर्चा में है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। इस बीच पुरानी कास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस ने दावा किया है कि ‘वेक अप सिड’ का सीक्वल बनकर रहेगा।

रणबीर-कोंकणा ने की इसकी शूटिंग

फिल्म का सीक्वल बनेगा या नहीं, इसका खुलासा कुछ दिनों में हो ही जाएगा। मगर आपको बता दें कि रणबीर और कोंकणा एक मोबाइल का विज्ञापन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एडवर्टाइजमेंट से है। रणबीर-कोंकणा के अलावा शिखा तलसानिया और नमित दास भी विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। ये दोनों भी फिल्म का हिस्सा थे।

फैंस ने कही ये बात

‘वेक अप सिड’ की कास्ट का वीडियो देख फैंस में एक्साइटमेंट बरकरार है। एक ने लिखा, ”कमबैक जो मायने रखता है।” एक ने कमेंट किया, ”इन एक्टर्स की केमेस्ट्री कितनी अच्छी है। इन्हें साथ में कोई फिल्म करनी चाहिए।”

Scroll to Top