ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘रामायण’ से रणबीर कपूर का एआई लुक आया सामने

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर रणबीर कपूर का स्टारडम फिल्म ‘एनिमल’ के बाद जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। इस मूवी में उनका राउडी, रफ एंड टफ लुक लोगों को काफी पसंद आया। अपने पिता के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रणबीर ने एक ऐसा कैरेक्टर प्ले किया था, जो आज से पहले कभी किसी ने नहीं किया। ‘एनिमल’ की ग्लोबल सक्सेस के बाद रणबीर अब ‘रामायण’ में भक्ति का पाठ पढ़ाएंगे।

नितेश तिवारी की सिनेमाटिक इंडियन एपिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी बज है। फैंस रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब रणबीर ऐसे किसी डिवोशनल किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुकी हैं। दशरथ बने अरुण गोविल (Arun Govil) और कैकेयी बनीं लारा दत्ता की सेट से फोटोज लीक होने के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी ने सेट पर कड़े नियम लागू कर दिए हैं।

रणबीर कपूर की नई तस्वीरों ने खींचा ध्यान

एक तरफ जहां फैंस इस फिल्म में रणबीर कपूर की भगवान राम के गेटअप में फर्स्ट लुक देखने के लिए तैयार हैं, वहीं दूसरी एक्टर की AI जेनरेटेड कुछ कमाल की तस्वीरें सामने आई हैं। रणबीर को श्रीराम के किरदार में देख फैंस पहली बार में ही गदगद हो गए थे, लेकिन इस बार उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें उनका योद्धा लुक नजर आ रहा है।

रणबीर इस फोटो में वॉरियर राम वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनकी हेयरस्टाइल ‘आदिपुरुष’ के प्रभास जैसी लग रही है। माथे पर चंदन का बड़ा टीका लगाए रणबीर तिरंदाजी करते नजर आ रहे हैं। रणबीर के इस एआई लुक की लोगों ने तारीफ की है।

‘राम’ बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे रणबीर

बता दें कि रणबीर कपूर, भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह फिजिकल स्ट्रक्चर मेंटेन करने के लिए अलग तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं। रणबीर इस कैरेक्टर में इस कदर फिट होना चाहते हैं कि वह परफेक्ट लगें। ऐसी चर्चा है कि रणबीर ने इस रोल के लिए स्मोकिंग तक छोड़ दी।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ काफी बड़े बजट में बनने वाली है। इस फिल्म का साउंड ट्रैक ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हंस जिमर देंगे। मूवी बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स को लेकर बनाई जाएगी।

 

Scroll to Top