ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल का एक और इस्तीफा

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारतीय रिजर्व बैंक  के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने पैकेज्ड फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड में गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। उर्जित पटेल ने कहा, “कंपनी के बोर्ड का हिस्सा बनकर खुशी हुई है। अगले महीने से शुरू होने वाले मेरे नए पूर्णकालिक कार्य के कारण मुझे 31 जनवरी, 2022 से ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपना इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में उर्जित पटेल को बीजिंग स्थित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) में दक्षिण एशिया में निवेश संचालन के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उर्जित पटेल ने सितंबर, 2016 में रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का पद संभाला था। हालांकि, निजी कारणों का हवाला देते हुए साल दिसंबर- 2018 में गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।

ब्रिटानिया के मुनाफे में आई कमी: चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 18.4 प्रतिशत घटकर 369.18 करोड़ रुपये रह गया। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि से कंपनी के लाभ में कमी आई है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्रिटानिया ने शुद्ध लाभ 452.64 करोड़ रुपये था।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का आय 12.93 प्रतिशत बढ़कर 3,574.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,165.61 करोड़ रुपये थी। ब्रिटानिया का कुल खर्च तिमाही के दौरान 18.54 प्रतिशत बढ़कर 3,123.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,634.46 करोड़ रुपये था।

 

Scroll to Top