ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एमबीबीएस व विशेषज्ञ डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

लखनऊ (मानवीय सोच) सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा मौका दिया जा रहा है। इस बार एमबीबीएस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति एक साथ होगी। इसके लिए 21 अक्तूबर से चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे।

प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भरी जाने वाले एमबीबीएस के 500 पद हैं। वर्तमान में इनमें से 433 पद खाली हैं। इसी तरह विशेषज्ञ के 500 पदों में से 250 खाली हैं। एमबीबीएस डॉक्टरों के सर्वाधिक 14 पद श्रावस्ती में खाली हैं। इसी तरह बिजनौर, चित्रकूट, महोबा व कासगंज में 12-12, हापुड़, बलरामपुर, एटा, इटावा व मैनपुरी में 11-11 पद और बागपत व बांदा में 10-10 पद खाली हैं।

अन्य जिलों में 10 से कम पद हैं। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, नोएडा, झांसी और कानपुर में सभी पद भरे हैं। इसी तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों के सर्वाधिकनौ पद संभल में खाली हैं।

अन्य जिलों में इससे कम पद हैं। जबकि अंबेडकरनगर, बागपत, बाराबंकी, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, संतकबीरनगर और वाराणसी में कोई पद खाली नहीं है।

Scroll to Top