ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पढ़ें – इस दिन रिलीज होगी बेबी जॉन

जवान के बाद डायरेक्टर एटली कुमार एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें वरुण धवन  मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आज एटली ने फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है। साथ ही वरुण धवन स्टारर फिल्म का धमाकेदार टीजर भी शेयर किया है।

एटली ने साल 2024 की शुरुआत में ही वीडी 18 को लेकर बड़ा एलान किया था। एटली ने स्टार कास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग से पहले पूजा की थी और सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया था। कल यानी 4 फरवरी को एटली ने फैंस के साथ एक बड़ा अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि वह फिल्म का नाम बताने जा रहे हैं। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो गया है।

वीडी 18 का टाइटल

एटली ने अपनी आगामी फिल्म ‘वीडी 18’ का टाइटल ने बेबी जॉन  रखा है। एटली ने 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर करते हुए टाइटल नेम रिवील किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, साल 2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर का अनावरण। बेबी जॉन।” इसके साथ उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। पोस्टर में हाथ में बंदूक लिए वरुण धवन  का खतरनाक अवतार दिख रहा है।

खूंखार बनकर निकले वरुण धवन

एटली ने सिर्फ बेबी जॉन का टाइटल नेम रिवील नहीं किया है, बल्कि फिल्म का टीजर और रिलीज डेट भी जारी की है। फिल्म का टीजर देख पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक मिनट और पांच सेकेंड के वीडियो में आपको वरुण धवन का ऐसा खूंखार अवतार देखने को मिलेगा, जो शायद आपने कभी नहीं देखा। टीजर का एक-एक सीन आपको हैरान करता है।

कब रिलीज हो रही बेबी जॉन

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्माण एटली ने किया है, जबकि निर्देशन का जिम्मा ए. कालीश्वरन ने संभाली है।

Scroll to Top