ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ड्यूटी पर महिला सिपाही की मस्ती, वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम पर बनाई रील

अमरोहा  (मानवीय सोच) इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाने का लोगों में चस्का जमकर लगा है। कहीं भी कभी भी मोबाइल से रील बनाते हुए लोग देखे जा सकते हैं। कोई लाइक्स के चक्कर में वीडियो बना रहा है तो कोई यूट्यूब पर अपलोड कर रहा है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने में आम नागरिक ही नहीं पुलिस कर्मी भी आगे हैं। रील बनाने को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी महिला पुलिसकर्मियों में देखी गई है। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुए हैं। हालांकि इससे पहले हरदोई जिले की एक महिला का ड्यूटी के दौरान अपने साथी के साथ रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर रील बनाने का वीडियो अमरोहा शहर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही का है। यह महिला सिपाही ड्यूटी के समय वीडियो बनाने में इस कदर व्यस्त हो गई कि अपने विभाग के सारे काम तक भूल गई और वीडियो बनाने में मशगूल दिखी। बताया जाता है कि महिला सिपाही लंबे समय से ऑफिस टाइम में इसी तरह अपने वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी लेकिन कार्रवाई नहीं कि गई।

स्थानीय स्तर पर जब ये वीडियो वायरल हुए तो आला अफसरों के भी होश उड़ गए। इस बावत पूछे जाने पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही संबंधित महिला पुलिसकर्मी को फटकार लगाई गई है। साथ ही भविष्य में ऐसा मामला दोबारा सामने आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी इस ओर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

Scroll to Top