ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी विधायक के रिश्तेदार ने कथित डकैत की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के विधायक के करीबी रिश्‍तेदार तथा एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि वह व्यक्ति करीब छह अन्य लोगों के साथ डकैती के इरादे से उनके घर की छत पर आया था.

पुलिस के अनुसार भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के करीबी रिश्‍तेदार तथा जावली गांव रोड स्थित एमएसडी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र मावी ने शुक्रवार को तड़के अपने घर की छत पर अपनी लाइसेंसी पिस्‍टल से एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मरने वाला व्यक्ति अंडरवियर और टीशर्ट पहने था.

प्रापर्टी डीलर की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, उन्‍होंने कुछ लोगों के कदमों की आहट सुनी तो उसके बाद वह तुरंत छत पर पहुंचे और आधा दर्जन लोगों को देखा. उन्‍होंने संदिग्धों को ललकारा जिस पर उधर से गोली चलाई गई. मावी के अनुसार उन्‍होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई और बाकी भाग गए.

पुलिस अधीक्षक (शहर) निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुनिराज जी ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके का दौरा किया. अग्रवाल ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

उन्‍होंने कहा, ”हम विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. संदिग्ध के पास से कोई हथियार या इस्तेमाल किया हुआ कारतूस बरामद नहीं हुआ और यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक घर की छत पर कैसे पहुंचा.” उन्‍होंने कहा कि मावी की शिकायत की सत्यता परखने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे.

इस बीच पुलिस ने मावी की दी गई तहरीर के आधार पर मामले में डकैती के इरादे से घर में घुसने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Scroll to Top