यूपी रोडवेज बस यात्रियों के लिए राहत ; ऑनलाइन दे सकेंगे किराया

लखनऊ (मानवीय सोच) राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्री अब चलती बसों में मोबाइल से ऑनलाइन यूपीआई से किराया अदा कर सकेंगे। गुरुवार को ऑनलाइन किराया लेने के लिए अवध बस स्टेशन पर बस कंडक्टरों को प्रशिक्षित किया गया। 

एआरएम प्रशांत दीक्षित ने बताया कि इलेक्ट्रिक टिकटिंग मशीन में ऑनलाइन पेमेंट के जरिए टिकट बन जाएगा। इसके लिए  परिचालकों को इसके बारे में जानकारी दी गई है। इस सुविधा से यात्री कैशलेश किराया का भुगतान कर सकेंगे। नगद बस के किराए में फुटकर पैसे का झंझट खत्म होगा। साथ ही यात्री का बकाया पैसा टिकट के पीछे लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *