लखनऊ विश्वविद्यालय: राज्यपाल से गुहार, 90 दिन पढ़ाए बिना न हो परीक्षा

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन (लुआक्टा) भी सेमेस्टर में 90 दिन कक्षाओं के संचालन के बिना परीक्षा कराए जाने के विरोध में उतर आया है। जल्द परीक्षा के विरोध में छात्र पहले से ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक संघ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर निर्धारित अवधि की पढ़ाई कराए बिना परीक्षा कराने की लविवि की घोषणा में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि लविवि प्रशासन 20 जून से स्नातक स्तर के छठे सेमेस्टर की परीक्षा कराना चाहता है। विवि प्रशासन की लापरवाही की वजह से पिछले सेमेस्टर में 9 माह का समय कक्षाओं एवं परीक्षाओं के संचालन में लगा दिया गया, जिसकी सजा विवि छात्रों को देना चाहता है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद कक्षाओं का संचालन 12 अप्रैल से शुरू हुआ। अभी तक सभी विषयों का परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *