ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

14 IAS अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 10 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए 10 जिलों में नये जिलाधिकारियों की तैनाती की है. शासन से मिली जानकारी के अनुसार हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संत कबीर नगर में नये जिलाधिकारी तैनात किये गये हैं.

शनिवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त और गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को इसी पद पर हरदोई भेजा गया है. इसके अलावा हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को जिलाधिकारी बाराबंकी, संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को जिलाधिकारी मिर्जापुर और भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी गाजीपुर बनाया गया है.

इसी प्रकार मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी आगरा, वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्‍यक्ष ईशा दुहन को जिलाधिकारी चंदौली नियुक्त किया गया है.

पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को जिलाधिकारी मथुरा, मीरजापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को जिलाधिकारी पीलीभीत, अलीगढ़ नगर निगम के आयुक्त गौरांग राठी को जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है. स्थानांतरण सूची के अनुसार गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को जिलाधिकारी संतकबीरनगर का पद दिया गया है.

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्‍व विभाग बनाया गया है. इसके अलावा राहुल आयुक्‍त और सचिव राजस्‍व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्‍त समेत कई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी गई है. आवास आयुक्‍त अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण के पद पर तैनात किया गया है.

Scroll to Top