ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर में बीयर की बिक्री को लेकर एलजी सिन्हा पर भड़की भाजपा ; हिंदू भावनाओं का सम्मान करो

श्रीनगर (मानवीय सोच)  भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर डिपार्टमेंट स्टोर्स में बीयर की बिक्री को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा कि सरकार को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भाजपा नेता ने बीयर बेचने के फैसले की समीक्षा की मांग की। गुप्ता ने कहा कि जम्मू को मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है। हम डिपार्टमेंट स्टोर में बीयर और अन्य मादक पेय की बिक्री के खिलाफ हैं।

मंगलवार को, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक हुई थी। इस परिषद ने पहली बार शहरी क्षेत्रों में बीयर और अन्य रेडी टू ड्रिंक (आरटीडी) बेवरेज बेचने के लिए डिपार्टमेंट स्टोर को अधिकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने भाग लिया।

प्रशासनिक परिषद ने जम्मू और कश्मीर शराब लाइसेंस और बिक्री नियम, 1984 और आबकारी नीति, 2023-24 में प्रावधानों को शामिल करने के लिए डिपार्टमेंटल स्टोर्स में बीयर और रेडी टू ड्रिंक (RTD) बेवरेज की खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस JKEL-2A प्रदान करने की मंजूरी दी है।

एक कमर्शियल परिसर में वे डिपार्टमेंटल स्टोर जो न्यूनतम 1,200 वर्ग फुट में फेले होंगे और जम्मू और श्रीनगर में कम से कम 5 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार और अन्य शहरी क्षेत्रों में 2 करोड़ रुपये जैसी शर्तों को पूरा करते हैं, केवल वही इस योजना के तहत पात्र होंगे। इसके अलावा, 10 करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक कारोबार वाले डिपार्टमेंट स्टोर की चेन अपने प्रत्येक स्टोर के लिए अलग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

Scroll to Top