जाली दस्तावेज बनाकर रिटायर्ड कर्नल का मकान बेच डाला, 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा था

लखनऊ  (मानवीय सोच) पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल रमेश उपाध्याय ने जिससे मकान खरीदा, उसी ने जाली दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे को बेच दिया। उपाध्याय ने एक साल पहले 1.70 करोड़ में कमलेश कुमार से मकान खरीदा था। मामला सामने आने पर उन्होंने बिजनौर थाने में कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वृंदावन योजना कॉलोनी सेक्टर-सी में रिटायर्ड कर्नल रमेश उपाध्याय ने 1.70 करोड़ में एक साल पहले राजाजीपुरम सेक्टर सी निवासी कमलेश कुमार से मकान खरीदा। पिछले साल 15 जून को सरोजनीनगर तहसील में रजिस्ट्री कराई थी। उनका कहना है कि उन्होंने पूरा भुगतान भी कर दिया था। रजिस्ट्री के बाद उन्होंने मकान पर कब्जा भी ले लिया।

कमलेश ने इसके बाद जाली दस्तावेज तैयार कराकर 20 दिसंबर को मऊ जिले के देवकली बिशुनपुर निवासी राज नारायण राय को मकान बेच दिया। इसका पता चलने पर विरोध करने पर आरोपी कमलेश और उसके पिता कृपाशंकर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उपाध्याय ने इसकी शिकायत डीसीपी से की थी। उनके आदेश पर बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *