ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिषभ पंत की होगी प्लास्टिक सर्जरी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   चोटिल भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत को चिकित्सीय जरूरत पड़ने पर दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा सकता है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि यदि चिकित्सीय सलाह पर जरूरत पड़ी तो उनका संगठन पंत को देहरादून से नई दिल्ली उनकी प्लास्टिक सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करेगा। पंत शुक्रवार सुबह रुढ़की के पास कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे।

रोहन जेटली ने शनिवार को आईएनएस से कहा, “यदि चिकित्सीय जरूरत पड़ी तो हम पंत को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट कर सकते हैं। हम मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के लगातार संपर्क में हैं।” इस बीच सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दु:ख जताया।

मैक्स अस्पताल में हुई चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी

डॉ. रावत ने पंत के रोड एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घायल क्रिकेटर को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रेफर किये जाने पर डॉ. रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी हैं और वह खतरे से बाहर हैं।

हादसे के बाद क्रिकेटर रिषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है।

लक्ष्मण ने ट्वीट कर रिषभ की जान बचाने वाले को दिया धन्यवाद

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने उस बस ड्राइवर का फोटो जारी किया है, जिसने पंत को उनकी जलती हुई कार से बाहर निकाला। लक्ष्मण ने ट्वीट पर कहा, “हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार को धन्यवाद, जिन्होंने पंत को जलती कार से बाहर निकाला, कम्बल से लपेटा और एम्बुलेंस को बुलाया। हम आपकी इस सेवा के लिए आपका धन्यवाद करते हैं सुशील जी।”

पंत के टीम साथी श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, केएस भरत और दीपक हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपने संदेशों से पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व क्रिकेटरों गौतम गंभीर, केविन पीटरसन, वीरेंदर सहवाग, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और ओलम्पिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने रिषभ पंत से मुलाकात की और दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना।

Scroll to Top