उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) राजनीतिक इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं. वहीं राष्ट्रीय लोकदल को लेकर हर रोज नई खबर सामने आती रहती हैं, इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अभी से अपना सियासी दांव खेलना शुरू कर दिया है.
माना जा रहा है कि अब लोकसभा चुनाव 2014 के जरिए चौधरी परिवार की बहू चारू चौधरी भी राजनीति में एंट्री कर सकती है. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी अपनी पत्नी चारू चौधरी की ब्रज क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं और वह मथुरा, फतेहपुर सीकरी और हाथरस में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.
रालोद मथुरा और फतेहपुर लोकसभा सीट से अधिक हाथरस सीट को सुरक्षित मानती है, क्योंकि इस सीट पर साल 2009 में रालोद की सारिक बघेल ने चुनाव जीता था. हालांकि चर्चा ये है कि चारू चौधरी मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.
