# RLD प्रमुख जयंत चौधरी बोले-राजस्थान में कांग्रेस के साथ किया समझौता

बागपत : (मानवीय सोच) एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को बागपत पहुंचे। चौधरी जयंत सिंह सभी पदक विजेताओं के गांव में जाएंगे। जयंत चौधरी बागपत में खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में  पहुंचे हैं और मवीखुर्द में उनका आखिरी कार्यक्रम होगा। इस तरह वहआठ घंटे बागपत में रहेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि वहां सरकार दोबारा चुनकर आए। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास कियाl वहीं पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अंकुर धामा के परिजनों को बधाई देकर मोमेंटो भेंट कियाl

जनसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैंl मैं इसका विरोध करता हूं, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम इंडिया में उन पर मोटा पैसा खर्च किया गया थाl उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी हुआ थाl प्रधानमंत्री जितना पैसा ओलंपिक खेलों पर खर्च करना चाहते हैंl उससे देश में ढाई लाख ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनवाकर उनमें कोच नियुक्त किए जा सकते हैंl