लखनऊ : (मानवीय सोच) गोमतीनगर स्थिति डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एक और डॉक्टर ने अलविदा कह दिया है। इस बार न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. राकेश सिंह ने संस्थान छोड़ा है। इससे संस्थान को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि अभी संस्थान प्रशासन ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इससे पहले पांच डॉक्टर लोहिया संस्थान छोड़ चुके हैं।
न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। गंभीर मरीजों के ऑपरेशन भी हो रहे हैं। इसमें ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ संबंधी परेशानी, एनोरिज्म समेत दूसरी गंभीर बीमारी के ऑपरेशन शामिल हैं। विभाग में तैनात डॉ. राकेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।
संस्थान छोड़कर जाने वाले डॉक्टर
1 – इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ. रोमा प्रधान
2- गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग के डॉ. प्रशांत वर्मा
3 – मेडिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. गौरव गुप्ता
4 – न्यूक्लीयर मेडिसिन विभाग डॉ. शाश्वत वर्मा
5 – पीएमआर विभाग के डॉ. वीरेंद्र सिंह गोगिया।
