ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रॉबर्ट वाड्रा ने यात्रा शर्तों के उल्लंघन के लिए कोर्ट से मांगी माफी

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विदेश यात्रा को लेकर लगाए नियमों और शर्तों के उल्लंघन को लेकर कोर्ट के सामने बिना शर्त माफी की पेशकश की है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कहना है कि यात्रा शर्तों का उल्लंघन करने वाले रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में सावधि जमा (FD) जब्त करने और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रवर्तन निदेशायल की याचिका पर बुधवार को अपना आदेश गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। 12 अगस्त को दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को चार सप्ताह के लिए यूएई, स्पेन और इटली के रास्ते ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दी थी।

कोर्ट के सामने दाखिल एक हलफनामे में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि उन्होंने अनजाने में यह गलती की है और ‘दुबई के लिए’ लिखने के बजाय उन्होंने यात्रा की अनुमति लेने वाले अपने आवेदन में ‘दुबई के जरिए’ से लिखा। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल जमानत पर हैं। कोर्ट ने उनको सशर्त विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। दो दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के दुबई में रुकने की दलील पर आपत्ति जताई थी। 

वाड्रा ने कोर्ट के सामने दलील दी थी कि वह इस साल अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते ब्रिटेन (यूके) की यात्रा के दौरान चिकित्सा आपात स्थिति के लिए दुबई में रहे। अदालत ने कहा कि यह उन्हें दी गई अनुमति के नियमों और शर्तों का उल्लंघन है। जिसके बाद कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी कर पूछा था कि कि 12 अगस्त के आदेश के अनुसार जमा की गई उनकी सावधि जमा रसीद (FDR) को आवेदक को दी गई अनुमति के नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने के लिए क्यों नहीं जब्त किया जाए। 

अपनी यात्रा से लौटने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कोर्ट में जमा किए हलफनामे में कहा कि वह अपनी आगे की यात्रा शुरू करने से पहले यूएई में रुके थे क्योंकि बाएं पैर में डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) था और उन्हें लंबी दूरी की उड़ानों के बीच उचित आराम करने की सलाह दी गई थी। 

Scroll to Top