ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली शराब घोटाला : ईडी के छापे में 1 करोड़ रुपये कैश जब्त

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) प्रवर्तन निदेशालय ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद लगभग 1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में करीब 35 जगहों पर छापे मारे गए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शराब कारोबारियों, वितरण कंपनियों और इससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक स्थान से करीब एक करोड़ नकद जब्त किए गए हैं। उन्होंने सभी बरामदगी के स्थानों का खुलासा किए बिना कहा कि कुछ डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। 

उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित एक टीवी समाचार संगठन के एक निदेशक, जो एक तेलुगु दैनिक के बोर्ड में भी शामिल है, एक शहर के व्यवसायी, जिसकी कंपनी विभिन्न मादक पेय पदार्थों का आयात और वितरण करती है और पंजाब के एक पूर्व विधायक से जुड़े परिसर की भी तलाशी ली थी।

केंद्रीय एजेंसी इस मामले में अब तक 103 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुकी है और पिछले महीने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी इंडोस्पिरिट के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था।

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक एफआईआर से उपजा है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक आरोपी के रूप में नामजद किया गया था।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद यह शराब नीति जांच के दायरे में आ गई थी। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया था।

ईडी ने ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ की, जबकि सीबीआई ने कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार कर कई लोगों और गिरफ्तार से पूछताछ की थी।

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद यह योजना जांच के दायरे में आई।

Scroll to Top