ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रूबी खान ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गणेश की मूर्ति का विसर्जन

बुलंदशहर   (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में बुधवार को रूबी खान ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान उनके पति और दो अन्य मुस्लिम महिलाएं साथ थीं। रूबी नरौरा के नरवर में गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर गंगा को नमन किया।

रूबी आसिफ खान ने भारी पुलिस बल की सुरक्षा में गंगा के पास पहुंची और मूर्ति विसर्जन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। रूबी खान ने बताया कि सात दिन पहले उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति घर पर स्थापित की थी। जिसके बाद कुछ कट्टरपंथी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया।

अलीगढ़ की भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बताया कि वे श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना कर विधि विधानके साथ पूजा अर्चना और विसर्जन की। इससे कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब मिला है। कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा भी जारी किया है। रूबी खान के मुताबिक दो साल पहले भी पूजा अर्चना को लेकर फतवे जारी किए गए थे और शहर में पोस्टर लगवाए गए थे।

एक हैं भगवान और अल्लाह

गणेश पूजा के बाद सुर्खियों में आई रूबी आसिफ खान ने कहा, “मैंने सोचा है कि भगवान और अल्लाह एक है। मैं इसी तरह से अपनी पूजा-अर्चना करती रहूंगी। मुझे डराया भी गया और धमकाया भी जाता है। जिला प्रशासन मेरी सपोर्ट में मेरी मदद करता है। प्रशासन ने मेरी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी दिए हैं।” इस तरह विसर्जन के बाद रूबी आसिफ खान पति के साथ कार से वापस अलीगढ़ चली गई।

Scroll to Top