ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

18 से 65 साल तक के रूसी पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  व्लादिमीर पुतिन के आर्थिक लामबंदी के ऐलान का असर यूक्रेन और पश्चिमी देशों में पड़े या नहीं ये भविष्य की बात है लेकिन, रूस में दिखने लगा है। पुतिन की घोषणा सुन डरे रूसी लोग देश छोड़ रहे हैं। रूस से बाहर जाने वाली सभी उड़ाने लगभग पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। इस बीच ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है कि रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के बीच की उम्र के पुरुषों के लिए टिकट बुक पर रोक लगा दी है। एयरलाइंस को डर है कि देश में कभी भी मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। दरअसल, पुतिन ने आर्थिक लामबंदी पर हस्ताक्षर करके ऐलान कर दिया है कि रिजर्विस्ट यानी आरक्षित सैनिकों की तैनाती की जाएगी।

रूस से बाहर जाने वाली उड़ानें लगभग पूरी तरह से बुक हो गई हैं। रूस की लोकप्रिय वेबसाइट एविएलेस के अनुसार, आर्मेनिया, जॉर्जिया, अजरबैजान और कजाकिस्तान के आसपास के देशों के शहरों के लिए सीधी उड़ानें बुधवार तक बिक गईं। टर्किश एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि इस्तांबुल के लिए उड़ानें, जो रूस से आने-जाने का एक महत्वपूर्ण यात्रा केंद्र है, शनिवार तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 

कई समाचार आउटलेट और पत्रकारों ने ट्विटर पर कहा कि रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 (रूसी सरकार के मुताबिक, युद्ध में हिस्सा लेने वालों की उम्र) के बीच पुरुषों को टिकट बेचना बंद कर दिया है, इस डर से कि मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। फॉर्च्यून ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस के रक्षा मंत्रालय से मंजूरी हासिल करने वाले युवाओं को ही देश छोड़ने की अनुमति होगी।

लुहान्स्क समेत कई प्रांतों में वोटिंग
आउटलेट ने आगे कहा कि ऐसी भी संभावना है कि इस सप्ताह के अंत में लुहान्स्क और डोनेट्स्क प्रांतों में जनमत संग्रह आयोजित किया जाएगा ताकि पुतिन को यूक्रेन के उन हिस्सों को आधिकारिक रूप से जोड़ने और इसे आधिकारिक रूसी क्षेत्र बनाने का अवसर मिल सके। बुधवार को पुतिन के संबोधन के बाद, रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने दावा किया कि 3 लाख पुरुषों को सेवा के लिए बुलाया जा सकता है।

यूक्रेन से युद्ध में पश्चिमी देशों तक पर निशाना
रूस का यूक्रेन में “विशेष सैन्य अभियान”, जो छह महीने से अधिक समय से चल रहा है, इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेकिन पुतिन अभी भी युद्ध रोकने से इनकार कर रहे हैं, यहां तक ​​कि पश्चिम पर “ब्लैकमेल और डराने-धमकाने” का आरोप भी लगा रहे हैं।

वैग्नर ग्रुप कर रहा सेना की भर्ती
ऐसी खबरें हैं कि रूस का यह कदम हताशा भरा है। द गार्जियन के अनुसार, वैग्नर ग्रुप नाम का एक संगठन जिसे रूसी सरकार अपने दुश्मनों के खिलाफ आजमाती रहती है, के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा रूसी सेना के लिए भर्ती की जा रही है। 

Scroll to Top