ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी एक बार फिर बदल सकती है चेहरा

बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी एक बार फिर चेहरा बदल सकती है। यहां से घोषित प्रत्याशी शिवपाल यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

मंगलवार को बदायूं लोकसभा सीट के बबराला में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ही यह मुद्दा उठा। मंच से ही नेताओं ने आदित्य यादव के नाम पर एक तरह से मुहर ही लगा दी। पार्टी ने यहां से पहले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था। वह 2019 में इस सीट से 20 हजार से ज्यादा मतों से हारे थे। पार्टी नेतृत्व ने उनका टिकट काटकर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया था।

सपा व‍िधायक ने आदित्य यादव को प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी

मंगलवार को बबराला में कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव ने शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव को प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी। मंच पर बैठे नेता मुस्कराए और अपनी हामी भरी। मंच पर खुद सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के अलावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे।

अखि‍लेश लेंगे आखि‍री फैसला

धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह बात सही है कि कार्यकर्ताओं की मांग थी कि आदित्य यादव बदायूं से चुनाव लड़े। चाचा शिवपाल यादव की भी इच्छा है कि आदित्य ही यहां से चुनाव लड़े। हालांकि, आखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लेंगे।

Scroll to Top