ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अभी रिहा नहीं होंगे संजय सिंह, अस्पताल से फिर जाएंगे तिहाड़ जेल, अभी फंसा है ये पेंच

दिल्ली में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को एक बड़ी राहत मिली. जो लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के लिए संजीवनी के समान है. दरअसल मंगलवार को AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. हालांकि तिहाड़ जेल में अभी संजय सिंह की जमानत का कोई ऑर्डर नही गया है. ट्रायल कोर्ट में आज जमानत की शर्तों के साथ ऑर्डर तैयार होगा इसके बाद ऑर्डर जेल जाएगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तय है अस्पताल से संजय सिंह रिहा नहीं होंगे, आज डिस्चार्ज होकर वापस तिहाड़ जाएंगे. ऑर्डर दोपहर बाद तक जा सकता है और शाम तक रिहाई संभव है. तिहाड़ सूत्रों का कहना है कि उनकी रिहाई आज ऑर्डर पर डिपेंड करता है कि कब तक पहुंचेगा. ऑर्डर अगर दोपहर बाद पहुंचा तो शाम 7 बजे तक रिहाई होगी.
 
AAP सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि ‘उन्हें (संजय सिंह) रूटीन चेकअप के लिए कल आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल हमें पता चला कि उन्हें जमानत मिल गई है. इसलिए आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. उसके बाद वह तिहाड़ जाएंगे. दोपहर 2 से 3 बजे तक रिहा कर दिया जाएगा. उसके बाद हम भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए मंदिर जाएंगे. मैं जमानत देने के लिए न्यायपालिका को भी धन्यवाद देती हूं और उम्मीद करती हूं कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन को भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी.’
 
संजय सिंह पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी का चेहरा अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे, बेशक वह जेल में हैं. पार्टी उनके नाम पर ही चुनाव लड़ेगी. वहीं पिछले साल 2 दिसंबर को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने एक आरोप पत्र में दावा किया था कि संजय सिंह को अपने सहयोगी सर्वेश मिश्रा के जरिए 2 करोड़ रुपये (प्रत्येक 1 करोड़ की दो किस्तों में) की रिश्वत मिली थी, ये आरोप दिनेश अरोड़ा के एक बयान के आधार पर लगाए गए थे.
 
संजय सिंह पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी का चेहरा अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे, बेशक वह जेल में हैं. पार्टी उनके नाम पर ही चुनाव लड़ेगी. वहीं पिछले साल 2 दिसंबर को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने एक आरोप पत्र में दावा किया था कि संजय सिंह को अपने सहयोगी सर्वेश मिश्रा के जरिए 2 करोड़ रुपये (प्रत्येक 1 करोड़ की दो किस्तों में) की रिश्वत मिली थी, ये आरोप दिनेश अरोड़ा के एक बयान के आधार पर लगाए गए थे.
Scroll to Top