ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संजय सिंह का तिहाड़ जेल में बढ़ा वजन

आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगातार लगाती रही है। मगर आप नेता व संजय सिंह का जेल में वजन छह किलो बढ़ गया है। यहां तक कि जेल जाने के समय उनका जो ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ा हुआ था वह भी छह माह में सामान्य पर आ गया। यहां बता दें कि संजय सिंह को जमानत मिलने पर तीन अप्रैल को तिहाड़ से छोड़ा गया था। उस समय भी वह आईएलबीएस में इलाज करा रहे थे। भाजपा ने उनकी बीमारी पर सवाल उठाया है।

भाजपा ने कसा तंज
भाजपा के प्रदेश मंत्री नेता हरीश खुराना ने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन कम होने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी को यह बताना चाहिए कि संजय सिंह की किस तरह जेल में खातिरदारी हुई है कि उनका वजन एक-दो किलो नहीं बल्कि छह किलो बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत है तो आप और आप की सरकार दोनों का वजन बढ़ने के बारे में स्पष्ट करना चाहिए।

तिहाड़ प्रशासन से सामने आई रिपोर्ट
इसी बीच तिहाड़ जेल प्रशासन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो संजय सिंह के स्वास्थ्य की जांच से संबंधित है। जेल में रहते हुए उनकी 15 बार की गई जांच की रिपोर्ट कहती है कि जेल में उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार जब 13 अक्टूबर 2024 को जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था, बीपी 153/ 103 था। 23 नवंबर को जीबी पंत में जांच के दौरान 130/ 80 निकला।

24 नवंबर तक बढ़ गया था चार किलो वजन
24 नवंबर को एम्स में की गई जांच में उनका वजन चार किलो बढ़कर 80 किलो मिला। 12 फरवरी को आईएलबीएस में वजन 81 किलो मिला। 28 मार्च को तिहाड़ जांच में संजय सिंह का वजन 82 किलो मिला है।

इससे पहले आईएलबीएस में मार्च को हुई जांच में भी इनका वजन 82 किलो ही मिला था। 28 मार्च को इनका बीपी 136/70 निकला।

 

Scroll to Top