ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

Sarkari Naukri : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पदों पर वैकेंसी, वेतन दो लाख तक

नई दिल्ली। शिक्षक भर्ती 2021: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने फैकल्टी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर कुल 40 रिक्तियां हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.vbspu.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2021 है.

आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और इसे विश्वविद्यालय के पते पर भेजें। पता है- रजिस्ट्रार, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, पिन-2203, यूपी आवेदन की हार्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है. नोटिफिकेशन के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पदों का विवरण

प्रोफेसर – 13 पद
एसोसिएट प्रोफेसर – 19 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 08 पद

शैक्षिक योग्यता

प्रोफेसर- संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री.
एसोसिएट प्रोफेसर – न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री. संबंधित विषय में पीएचडी। आठ साल का अनुभव।
असिस्टेंट प्रोफेसर- न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी-

प्रोफेसर- लेवल-14, 1,44,200/- से 2,18,200/- रुपये
एसोसिएट प्रोफेसर – लेवल-13, रु.1,31,400/- से रु.2,17,100/-
असिस्टेंट प्रोफेसर- 57,700/- से 1,82,400/- रुपये

Source

Scroll to Top