ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

Sarkari Naukri: यूपी पोस्टल सर्कल में 10वीं, 12वीं पास के लिए जॉब, सैलरी 81000 तक

नई दिल्ली। Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल, लखनऊ ने पोस्टल असिस्टेंट/शॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2021 है। नोटिस के मुताबिक असिस्टेंट/शॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पदों पर कुल 46 वैकेंसी हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी पोस्टल सर्कल में यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है. नोटिस के मुताबिक पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. जबकि एमटीएस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है।

यूपी पोस्टल सर्कल रिक्ति विवरण

पोस्टल असिस्टेंट – 19 पद
पोस्टमैन – 12 पद
एमटीएस- 15 पद

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता-

पोस्टल असिस्टेंट- उम्मीदवार को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही उसके पास बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
पोस्टमैन – पोस्टमैन के पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही स्थानीय भाषा भी बोलनी चाहिए। उम्मीदवार को एक विषय के रूप में 10वीं की स्थानीय भाषा का अध्ययन करना चाहिए था।
एमटीएस- एमटीएस पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए. स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को एक विषय के रूप में 10वीं की स्थानीय भाषा का अध्ययन करना चाहिए था।

यूपी पोस्टल सर्कल में पदों पर वेतन

पोस्टल असिस्टेंट- लेवल-04 पे मैट्रिक्स में 25500 रुपये से 81000 रुपये प्रति माह
पोस्टमैन- लेवल-03 पे मैट्रिक्स में 21700 रुपये से 69100 रुपये प्रति माह
एमटीएस-लेवल-01 पे मैट्रिक्स में 18000 से 56900 प्रति माह

आवेदन कैसे करें

यूपी पोस्टल सर्कल में रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र भरें और इसे सहायक निदेशक (भर्ती) कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल यूपी सर्कल, लखनऊ-226001 के पते पर भेजें।

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Source

Scroll to Top