ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनियाभर में ‘शैतान’ ने पसारे पैर

अजय देवगन की ‘शैतान’ का दबदबा बढ़ता जा रहा है। देश के बाद विदेश में भी फिल्म का जादू छा गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पैर पसारते ‘शैतान’ ने कमाई के मामले में अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ को मात दे दी है।

‘शैतान’ लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में नया माइल स्टोन एचीव कर लिया है। इसके साथ ही नए रिकॉर्ड बनाने की रेस में तेजी से दौड़ रही है।

200 करोड़ में हुई शामिल

शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 4 हफ्ते पूरे करने वाली है। इस बीच दुनियाभर में फिल्म ने शानदार बिजनेस कर चौंका दिया है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘शैतान’ वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर गई है। इसके साथ ही अब फिल्म अपने अगले टारगेट की ओर फुल स्पीड में दौड़ रही है।

नोटों में नहाया ‘शैतान’

‘शैतान’ के लेटेस्ट कलेक्शन की ओर नजर डाले, तो रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 142.72 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो ये 168.40 करोड़ हो गया। वहीं, ओवरसीज कमाई 34 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही ‘शैतान’ ने दुनियाभर में 202.40 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है।

सिंघम रिटर्न्स’ को छोड़ा पीछे

‘शैतान’ वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ऋतिक रोशन की फाइटर की बराबरी में आ गई है। इसके अलावा 202.40 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ अजय देवगन की ‘सिंघम रिटर्न्स’ (201 करोड़ ग्रॉस) को पीछे छोड़ दिया है। ‘शैतान’ आने वाले समय में अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ (203.05 करोड़ ग्रॉस), ‘केसरी’ (205.54 करोड़ ग्रॉस) और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ (206.95 करोड़ ग्रॉस) को भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ सकती है।

 

Scroll to Top