ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शैतान की जबरदस्त चल रही है एडवांस बुकिंग

अजय देवगन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जिन्हें पर्दे पर हर रूप में उनके फैन पसंद करते हैं। कॉमेडी हो या सीरियस हर किरदार में सुपरस्टार अजय देवगन जान फूंक देते हैं। साल 2024 की शुरुआत के साथ ही अजय देवगन एक बार फिर से फिल्म ‘शैतान’ के साथ फिल्मी पर्दे पर लौट रहे हैं।

इस फिल्म में उनका सामना पहली बार आर माधवन से होने वाला है। दो दिनों बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है।

शैतान को सिनेमाघरों में देखने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ के फर्स्ट डे के अब तक कितने टिकट बिके हैं और उनसे एडवांस बुकिंग में सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ने कितनी कमाई की है, चलिए देखते हैं आंकड़े-

शैतान ने एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी कमाई

साल भर बाद ऑडियंस के थिएटर में हॉरर फिल्म का आनंद उठाते हुए नजर आएंगे। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ये फिल्म उम्मीद से बढ़कर एडवांस बुकिंग में कमाई कर रही है। पहले ही दिन 16 हजार के करीब टिकट बेचकर मूवी ने रिलीज से पहले 39 लाख के करीब कमा लिए थे। दूसरे दिन ‘शैतान’  की 35 हजार के आसपास की पहले दिन की टिकट बिकी थी, जिससे लगभग 83 लाख के आसपास का कलेक्शन हुआ था।

अब अजय देवगन-आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘शैतान’ के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने तीन एडवांस बुकिंग कलेक्शन (Advance Booking) में 1.11 करोड़ कमा लिए हैं।

शैतान एडवांस बुकिंग 3 डेज कलेक्शन

भाषा
फॉर्मेट
ग्रॉस

टिकट बिक्री
शोज
हिंदी 2D 11117670.18 – –
सभी भाषाओं का कलेक्शन
1.11 करोड़ रुपए 46,673 5,605

शैतान के टोटल बिकी इतनी टिकट

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शैतान’ का बज भले ही बहुत ज्यादा ना हो, लेकिन एडवांस बुकिंग में जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये उम्मीद जताई जा सकती है कि इसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन होगी।

शैतान की अब तक 46 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुकी है। अजय देवगन की फिल्म के मंगलवार तक 5 हजार शोज बुक हो चुके हैं। शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Scroll to Top