ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बड़े बदलाव की ओर

रियाद (मानवीय सोच) सऊदी अरब अपने तेल भंडार की वजह से पहले से ही अमीर देश है। अब उसे आय का एक और बड़ा स्रोत हासिल हो गया है। जानकारों का कहना है कि भविष्य में सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में बड़ा  बदलाव हो सकता है। दरअसल राजधानी  रियाद में नए अब्दुलसलाम अलमाजेद 300 अपार्टमेंट जिस तेजी से बिके हैं, उससे संकेत मिल रहा है कि तेल का बड़ा उत्पादक देश प्रॉपर्टी के मामले में भी पीछे नहीं रहेगा।

एक महीने के अंदर ही 300 अपार्टमेंट कैश पेमेंट पर बिक गए। कंपनी ने इन अपार्टमेंट के लिए कोई विज्ञापन भी नहीं किया था। बताया जा रहा है कि एक अपार्टमेंट की कीमत 2 करोड़ रुपये है। अलमाजेद के सीईओ अब्दुलसलाम अलमाजेद ने कहा कि यह प्रोग्राम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शुरू किया है जिसका उद्देश्य देश को नया रूप देना है।

अलमाजेद ने कहा, अब लोगों की सोच बदल रही है। पहले लोग ऊंची दीवारों और छोटी खिड़कियों वाले घरों में रहना पसंद करते थे लेकिन अब उन्हें खुली जगह  चाहिए। लोगों को रहन-सहन तेजी से बदल रहा है। इन फ्लैट्स को बनाने में सऊदी अरब की वास्तुकला और रचनात्मकता का उपयोग किया गया है।

बता दें कि सऊदी अरब में मोहम्मद बिन सलमान का कद बढ़ने के बाद कई तरह के सुधार हुए हैं। महिलाओं को छूट मिलनी शुरू हुई ह। पहले स्थिति यह थी कि कई मकान मालिक महिलाओं को किराए पर घर भी देने से कतराते थे। महिलाओं के जीवन के सारे फैसले पुरुषों के ही  हाथ में थे।

 

Scroll to Top