ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पहली से आठवीं तक के स्कूल दो दिन तक बंद, DM का बीएसए को निर्देश

आजमगढ़  (मानवीय सोच)   बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा तो वहीं गुरुवार को धूप निकलने से थोड़ा राहत मिली। जिले में बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 22 दिसंबर से 23 दिसंबर (दो दिन) तक बंद रखने का निर्देश बीएसए को दिया है। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने डीएम के निर्देश के तहत बुधवार को सभी स्कूलों में दो दिन छुट्टी रखने के लिखित निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्देश सरकारी और निजी सभी स्कूलों के लिए प्रभावी होगा।

मंगलवार रात से ओस मानो पानी की तरह बरस रही हो। आधी रात के बाद कोहरा इतना भीषण छा गया कि सुबह कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी शरीर में हड्डियों तक समा गई। हर कोई ठिठुरता हुआ नजर आया। अधिक कोहरा होने के कारण दोपहिया वाहन रेंगते हुये अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं चार वाहन सवार अपने वाहनों की लाइट जलाते हुये निकले और लाइट में पीली पन्नी लगाने से कोहरे से निजात पाने का कार्य कर रहे हैं। कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलने से हर कोई ठिठुरता नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। उन्हें सर्द मौसम में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश होना पड़ा। बच्चों के साथ ही उन्हें पहुंचाने के लिए स्कूल पहुंचे अभिभावक भी ठंडी से ठिठुरते नजर आए। भोर से ही शहर की सड़कों पर टहलने वालों का मेला लगता है। लेकिन दो दिन पड़े रहे कोहरे के कारण इनकी संख्या भी कम नजर आई। बहुत से लोगों ने रजाई में रहने में ही भलाई समझी और टहलने का विचार त्याग दिया। वहीं मौसम विभाग की ओर से दो दिन कोहरे का यलो एलर्ट जारी किया गया है। जिसके कारण बृहस्पतिवार को भी घन कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। 

चिकित्सकों की सलाह ऐसे मौसम में टहलने से करें परहेज
आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डा. आरके कुशवाहा ने कहा कि आम मौसम की तरह ठंड के दिनों में अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग। दोनों में बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिससे वे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे मौसम में सुबह का टहलना जरूरी है, लेकिन बुजुर्गों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वे सुबह आठ बजे के बाद ही घूमने निकलें, जब ठंड का असर थोड़ा कम होता है। ऐसा ही शाम के वक्त दिन ढलने के पहले ही घूम लें। हृदय रोगियों को ठंड के मौसम में बहुत ही सावधानी रखना चाहिए। यदि आप को पहले हार्ट अटैक आ चुका है तो जितनी जरूरत दवा की है, उतनी ही सावधानी रखने की। ठंड में सुबह और रात के वक्त तापमान सबसे कम होता है। ऐसे में आप को अपने पहनावे और खानपान पर ध्यान देना होगा। संभव हो तो आप सुबह आठ बजे के बाद ही घूमने जाएं हो सके तो धूप निकलने के बाद निकलें। 
 
नगर क्षेत्र में कहीं भी नहीं जले अलाव
आजमगढ़। जनपद में सर्दी ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में नपा की लापरवाही बरकरार है। नगर क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए जगह तो चिह्नित कर लिया गया है। लेकिन अभी तक नगरपालिका द्वारा बुधवार की सुबह तक जिला अस्पताल को छोड़कर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आई। जिसके कारण सर्दी से बचने के लिए लोगों को निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ा।

Scroll to Top