‘श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन’ दफ्तर में फोटो लगाने वाले एसडीओ बर्खास्त

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) फर्रुखाबाद जिले मे बिजली विभाग में तैनात एक उपखंड अधिकारी को कथित तौर पर आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बनाने का आरोप लगाया गया है इस के आरोप में एसडीओ पर कार्यवाही कर उनको सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एसडीओ ने अपने कार्यालय में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई हुई थी जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को जानकारी हुई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा जिसकी जांच मे एसडीओ पर 8 आरोपों का एक पत्र जारी करते हुए एसडीओ को बर्खास्त कर मामले मे कार्यवाही की गई है।

आपको बताते चलें कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज मे उपखंड-द्वितीय में तैनात एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने नवाबगंज कार्यालय में आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगायी थी। यह खबर चर्चा में आने के बाद एसडीओ को निलंबित करते हुए मामले की जांच दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *