ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुरक्षाबलों ने जैश के तीन और लश्कर का एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर   (मानवीय सोच)  शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को हुई दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में तीन दिन पहले एक पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले आतंकवादी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शोपियां के द्राच कीगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि दक्षिण कश्मीर के जिले के मूलु इलाके में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. पहली मुठभेड़ के बारे में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी दस्ते के मौके पर पहुंचने के साथ ही आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और पुलिस की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान दूमपोरा कीगाम निवासी जुबैर मकबूल वानी, राजपोरा निवासी जमशीद अहमद मगरे और पुलवामा में करीमाबाद निवासी हनान बिन याबूक उर्फ साकिब के रूप में हुई है. इनमें से मगरे और साकिब पुलवामा के पिंगलाना में 2 अक्टूबर को हुई विशेष पुलिस अधिकारी जावेद डार की हत्या में शामिल रहे थे. उस दिन संयुक्त तलाशी दल पर हुए हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल भी हुआ था. प्रवक्ता ने बताया कि ये दोनों आतंकवादी पश्चिम बंगाल के गदूरा निवासी एक कामगार की हत्या में भी शामिल रहे थे. उन्होंने बताया कि मगरे ने रत्नीपोरा में भी दो प्रवासी कामगारों को गोली मारी थी.

वहीं, मुलू में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान शिरमल निवासी आरिफ राशिद वानी के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि द्राच में मारे गए तीन आतंकवादियों की भांति वानी भी वर्गीकृत आतंकवादी था और वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था. प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मुठभेड़ स्थलों से एके सीरिज के चार राइफल, एक पिस्तौल, एके राइफलों की आठ मैगजीन, पिस्तौल की चार मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद हुई है.

Scroll to Top