ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंवेस्टर्स समिट व G-20 की बैठकों के दौरान सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ  (मानवीय सोच) 10 से 12 फरवरी तक होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएडा में आयोजित होने वाले जी-20 की बैठकों के मुद्देनजर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। 

संबंधित सभी शहरों में बैठक स्थलों के अलावा एयरपोर्ट, मेहमानों के ठहरने के स्थानों, आवागमन के मार्गो और भ्रमण वाले स्थानों पर सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत सभी स्थानों को जोन व सेक्टर में बांटकर पुलिस की तैनाती की रणनीति तैयार की गई है।
पुलिस महानिदेशक डॉ. डीएस चौहान की मौजूदगी में हुई बैठक में इंवेस्टर्स समिट और जी-20 की बैठकों को लेकर सुरक्षा की रणनीति तैयार की गई है। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बैठकों के दौरान एटीएस और एसटीएफ जैसी विशेष यूनिटों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुर्दांत अपराधियों, माफियाओं और अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया है। कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर ‘एटीएस स्पॉट’ टीम को भी तैनात किए जाने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन के लिए माईक्रो प्लान तैयार करने के साथ खुफिया तंत्र को अभी से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, समिट और बैठकों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए ‘ऑपरेशनल कमांड कंट्रोल सेंटर’ स्थापित करने, रूट प्रबंधन और ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया है। 
एडीजी ने बताया कि कार्यक्रम स्थलों से लेकर मेहमानों के ठहरने के स्थान व आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए भी की जाएगी। इसके लिए जरूरत के मुताबिक कुछ स्थानों पर नए कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। डीजीपी ने कार्यक्रम स्थलों के आसपास ‘हॉट-स्पॉटस’ चिह्नित करते हुए वहां सादे वर्दी में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
Scroll to Top