सीमा पाकिस्तानी जासूस तो नहीं? रिहा हुई पर शक बरकरार

लखनऊ : (मानवीय सोच) इंडियन एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं सीमा हैदर का पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI से तो कोई कनेक्शन नहीं है? उसका फोन क्यों टूटा और उसने सिम क्यों बदला? फर्राटेदार अंग्रेजी, ओवर स्मार्टनेस का राज क्या है? एजेंसियां ऐसे तमाम पहलुओं और कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और उसका प्रेमी सचिन शनिवार को नोएडा जेल से रिहा हो गए। लेकिन कहानी में अभी जांच जारी है। सीमा गुलाम हैदर क्या सिर्फ सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची? या इसमें कोई लव ट्रैप का एंगल है? या फिर कोई देश विरोधी गतिविधि में शामिल है?

देश की एजेंसियां अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। पुलिस के रडार पर आने से पहले सीमा और सचिन करीब 50 दिन एक साथ नोएडा में रहे। इस दौरान दोनों ने क्या किया? कहां गए? इसकी भी जांच हो रही है।

सीमा ने अब तक ज्यादातर बातों को प्रूफ करने के लिए सबूत भी दिए हैं। यही बात इंटेलिजेंस एजेंसियों को खटक रही है। एजेंसियां इस कहानी को उतना आसान नहीं मान रही हैं, जितना यह दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *