बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गाजीपुर थाना इलाके में पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर में लूट हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अफसर देवेंद्र नाथ दुबे इंदिरा नगर इलाके में रहते हैं, इनकी पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई है। देवेंद्र दुबे जब गोल्फ खेलकर लौटे तो उन्हें पूरा घर खला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी के गले में फंदा कसा हुआ था। बता दें, देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरी ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे करीब 10 बजे अपने घर लौटे, उसके बाद घटना की उन्हें जानकारी हुई। उनकी पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या हुई है। इस पूरी घटना की जांच के लिए चार टीमे लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। मौके से कुछ फिंगर प्रिंट भी मिले हैं। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सुबह के समय दूध वाला दूध देकर गया था। मौके से सीसीटीवी का डीबीआर भी चोरी हुआ है। मौजूदा समय में पति पत्नी ही यहां रहा करते थे। इनके दो बच्चे हैं। जिसमें एक नोएडा में रहते हैं,जबकि दूसरा बेटा यहीं लखनऊ में कहीं और रहा है। पुलिस ने यह भी बताया है कि पूर्व आईएएस की यह दूसरी शादी थी। इनसे कोई बच्चा नहीं था।
