ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी से सनसनी, पुलिस अलर्ट

अयोध्या : (मानवीय सोच)  रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन नंबर पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात कॉल लाई जिसने फोन करके राम जन्मभूमि को उड़ाने की बात कही। युवक ने इसकी सूचना तत्काल थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार जो कि वर्तमान में प्रयागराज माघ मेले में हैं। गुरुवार की सुबह करीब पांच उनके मोबाइल पर एक फोन आया जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं तो फोन करने वाले ने कहा की मैं दिल्ली से बोल रहा हूं आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा।

इसकी सूचना मनोज द्वारा थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी गई, जिसमें तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान भी शुरू करा दिया गया है। जिस नंबर से फोन किया गया था उस नंबर को ट्रेस कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Scroll to Top