पुल बनाने में बाधा बन रहे पूर्व विधायक का निर्माण सेतु निगम ने तोड़ा

लखनऊ  (मानवीय सोच) पुल निर्माण में बाधा बन रहे एक पूर्व विधायक का निर्माण सेतु निगम ने मंगलवार को तोड़ दिया। पूर्व विधायक ने सेतु निगम पर मनमानी का आरोप लगाया है।

सेतु निगम ने राजाजीपुरम आरएलबी अस्पताल के सामने हरचंदपुर में एक दुकान तोड़ दी। पूर्व विधायक सुभाष यादव ने कहा कि बिना नोटिस कार्रवाई की गई। जिस जमीन पर दुकान बनी थी वह जमीन उन्होंने खरीदी थी।

राजाजीपुरम में आरएलबी अस्पताल के सामने दो दुकानें थीं। सेतु निगम आलमबाग-चौक मार्ग पर क्लोवर लीफ बना रहा है। जिसके निर्माण के लिए पूर्व विधायक की दुकान तोड़ दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *