ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# SGPGI में तैनात डाक्टर चंद्रशेखर बाजपेयी जांच में पाए गए दोषी

लखनऊ : (मानवीय सोच) राजधानी स्थित एसजीपीजीआई की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। डाक्टर चंद्रशेखर बाजपेयी पर यह कार्रवाई उनके लापरवाह रवैये के चलते की गई है।दरअसल शनिवार रात संजय गांधी पीजीआई के इमेरजैंसी मेडिसिन विभाग में गंभीर अवस्था में लाये गए भूतपूर्व सांसद के बेटे प्रकाश मिश्रा को त्वरित व शीघ्र प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण हुई मृत्यु के मामले में यह कार्यवाही हुई है।

इस मामले में एसजीपीजीआई प्रशासन ने जांच के लिए संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। इस तीन सदस्यीय जांच समिति ने इस प्रकरण मे दो दिन कार्यवाही की। कमेटी ने गहन और विस्तृत जांच के उपरांत अपनी रिपोर्ट को संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमन के समक्ष सोमवार रात्रि 9.30 को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। साथ ही इमर्जेंसी मेडिकल ऑफिसर डाक्टर चंद्रशेखर बाजपेयी को संस्थान की सेवाओं से कार्यमुक्त कर दिया गया।

Scroll to Top