लखनऊ : (मानवीय सोच) KSSSCI यानी कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में अब 24 घंटे खून संबंधित जांच कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बड़ी बात ये हैं कि SGPGI की दर पर यह जांच शुरू की जाएगी। इनमें बायोकेमिस्ट्री और सीरोलॉजी से जुड़ी जांच शामिल हैं। अभी तक ये जांच OPD संचालन के समय तक ही होती हैं।
अभी तक बायोकेमिस्ट्री विभाग की जांच OPD के समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होती थी। रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में आती थी। OPD के बाद के मरीजों की जांच दूसरे दिन ही की जाती थी। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। पर अब सोमवार से बायोकेमिस्ट्री विभाग के तहत आने वाली 3 दर्जन से अधिक प्रकार की अहम जांचे 24 घंटे होंगी। इसमें सीरोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, आंकोवॉयरोलॉजी समेत दूसरी जांचें शामिल हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा भर्ती मरीजों को मिलेगा।
