शाइस्ता की मददगार लेडी डॉन का चेहरा हुआ बेनकाब

प्रयागराज: (मानवीय सोच) 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस लगातार फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है। साथ ही शाइस्ता के करीबियों पर भी पुलिस और एसटीएफ की नजर है। अब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस को महिला डॉन मुंडी पासी की तस्वीर मिल गई है। अब तक पुलिस के पास मुंडी पासी की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं थी।

15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *