ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शर्मसार करने वाली घटना नवजात को फेंका लोहे की ग्रिल पर अटका मिला शव

अजरौंदा गांव सेक्टर-15ए में सोसाइटी की दीवार की ग्रिल पर शनिवार सुबह एक नवजात अटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई और नवजात के शव को नीचे लेकर आए।

इसके बाद इसे बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोरचरी में रखवाया गया। सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैदा होने के बाद किसी ने नवजात को ग्रिल के ऊपर से फेंकने की कोशिश की होगी, लेकिन वह ऊपर ही फंस गया। इस दृश्य को जिसने भी देखा, वह दंग रह गया। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

23 फरवरी को भी मिला था नवजात

बता दें 23 फरवरी को भी एयरफोर्स रोड पर शुक्रवार सुबह कचरे के ढेर पर नवजात का शव मिला था। बच्ची को पैदा होते ही रात को ही यहां फेंका गया था। पुलिस की ओर से इस मामले में सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। डबुआ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Scroll to Top