ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शर्मसार: स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर दी यातनाएं

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रही कक्षा दसवीं की एक छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास फेंककर भाग गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना थाना व कस्बा अलीगंज की है। यहां बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली के संगम विहार ले गए। वहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे यातनाएं दीं। 

सवारियों ने चंदा करके दिलाया टिकट

इससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसे इसी हालत में आनंद विहार बस स्टैंड के पास डालकर फरार गए। यहां से छात्रा किसी तरह बस में बैठकर एटा वापस पहुंची। उसके पास टिकट के भी पैसे नहीं थे तो सवारियों ने चंदा करके उसे टिकट दिलाया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

एटा पहुंचने पर छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यहां से कुछ लोगों ने सुबह करीब 11 बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे किस तरह की यातनाएं दी गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Scroll to Top