ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दशहरा रैली स्थल को लेकर शरद पवार की एकनाथ शिंदे को सलाह ; मुख्यमंत्री को टकराव से बचना चाहिए

मुंबई (मानवीय सोच)   राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली को लेकर टकराव के रास्ते पर जाने से बचने की सलाह दी. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही धड़े ने पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली के लिए यहां शिवाजी पार्क मैदान की मांग की है. इस मुद्दे को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री पवार ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री को टकराव के रास्ते से बचना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए.”

वर्ष 1966 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना अपनी स्थापना के बाद से दशहरा रैली कर रही है. शिंदे ने इस साल जून में उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसके कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार गिर गई. पवार की सलाह के बारे में पूछे जाने पर शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने ठाकरे परिवार के साथ पहले हुए टकराव का जिक्र किया.

म्हस्के ने पूछा, ‘‘जब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भोजन करते समय केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया, तो क्या पवार ने ठाकरे को टकराव से बचने की सलाह दी थी? जब ‘युवराज’ (शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का स्पष्ट संदर्भ) शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करते हैं, तो क्या पवार उनसे संयम बरतने को कहते हैं?”

Scroll to Top