ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शशि थरूर ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए उन्हें बताया स्नोलीगोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलकर भाजपा के साथ सरकार बनाने से पूरा विपक्ष उनसे खफा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी नीतीश पर हमला बोला है।

शशि थरूर ने नीतीश  पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘स्नोलीगोस्टर’ बताया। इससे पहले भी वो नीतीश के लिए इस शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिससे लोग शब्दकोश नहीं समझ पाए।

स्नोलीगोस्टर का यह है मतलब

लेकिन शशि थरूर ने बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ने पर जदयू मुखिया नीतीश कुमार पर रविवार को कटाक्ष करते हुए उन्हें एक चालाक और सिद्धांतहीन राजनीतिज्ञ करार दिया। उन्होंने इसके लिए ‘स्नोलीगोस्टर’ शब्द का प्रयोग किया।

2017 में भी किया था पोस्ट

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 2017 का अपना इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया वह पोस्ट साझा किया, जब नीतीश बिहार में राजद और कांग्रेस की साझेदारी वाले महागठबंधन से अलग होकर भाजपा से हाथ मिला लिया था। थरूर ने 2017 में ट्वीट (वर्तमान में एक्स) किया था- आज का शब्द! स्नोलीगोस्टर। अमेरिका में इसका अभिप्राय एक चालाक, सिद्धांतहीन राजनीतिक नेता से है।

पुराना पोस्ट किया टैग

कांग्रेस सांसद ने अपने इस पुराने पोस्ट को टैग करते हुए रविवार को एक्स पर कहा- ‘यह अहसास नहीं था कि एक और दिन इस शब्द का इस्तेमाल होगा– स्नोलीगोस्टर।’ हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया था।

नवंबर 2022 में थरूर ने रंग-बिरंगे खंभे पर चढ़ते समय रंग बदलते हुए एक गिरगिट का वीडियो पोस्ट करके भारत में दल-बदल करने वाले राजनीतिक नेताओं पर कटाक्ष करते हुए ‘स्नोलीगोस्टर’ शब्द का प्रयोग किया था। उधर, कोलकाता में थरूर ने कहा कि भारत की सीमा पर चीन की मौजूदगी के समय भारत के लिए सचमुच में गुटनिरपेक्ष बने रहना संभव नहीं है।

Scroll to Top