ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शेख हसीना करेंगी भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में व्यापार, संपर्क और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बड़ी चर्चा के आसार हैं। खबर है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत का दौरा करने जा रही हैं। वहीं, सितंबर में भारत आ सकती हैं। गुरुवार को ही हसीना ने बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय के अधिकारों की बात की थी। उन्होंने अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों से अपने आप को अल्पसंख्यक नहीं मानने की अपील की थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की पीएम हसीना 5 सितंबर को भारत आ सकती हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि विदेश मंत्रालय, सुरक्षा अधिकारियों और ढाका की टीम समेत भारत से इस दौरे के संबंध में चर्चाएं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि वह 8 सितंबर तक भारत में रहेंगी।

चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भारतीय नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा कर सकती हैं। 8 सितंबर को उनके ढाका लौटने की संभावना है। खबर है कि पीएम मोदी अपनी बांग्लादेशी समकक्ष के साथ संयुक्त रूप से वर्चुअली ‘स्वाधीनता सड़क’ का उद्घाटन कर सकते हैं।

6 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, संपर्क और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर अहम चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि भारत और बांग्लादेश सीमा प्रबंधन, विकास सहयोग पर भी बातचीत कर सकते हैं।

खास बात है कि कोरोनावायरस महामारी शुरू होने के बाद पहली बार हसीना भारत यात्रा कर रही हैं। इससे पहले वह 2019 में भारत आई थीं। वहीं, पीएम मोदी बीती मार्च में बांग्लादेश गए थे।

Scroll to Top